संदेश

अप्रैल, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुम्हारे होने न होने के बीच

चित्र
तुम्हारे होने न होने के बीच गढ़ता हूं कुछ सपने सच्चाईयां तकलीफें और वो अनगढ़ सी यादें जो महसूस करता हूं तुम्हारे दूर होने पर. तुम्हारे होने न होने के बीच मैंने छोड़ दिया है स्वप्न देखना उम्मीद करना तरक्क़ी के बारे में सोचना बेशाख्ता जैसे ज़िंदगी ने धड़कना छोड़ दिया हो तुम्हारे होने न होने के बीच दुनिया ठहर सी गई है.

मैं, ख्वाबों का शहज़ादा

चित्र
दुविधा में ये दिन बीते कश्मकश में काटी रात आँख खुली तो हुआ सबेरा कुछ भी न आया हाथ. ख्वाब था शायद ख्वाब ही होगा सच्चाई में तनिक घुला सा थोड़ा धुंधला, थोड़ा धुला सा मैंने रात ख्वाबों का सफ़र किया था सफ़र, जो रात के अँधियारे में नहीं दिन के उजाले में करता हूँ  उनके सच होने का इंतजार करता हूँ  ख्वाब के साथ उम्मीद जुड़ी है जानता हूँ ख्वाब सच नहीं होते  फिर अपने आप को ख्वाबों का शहज़ादा कहता हूँ. 
चित्र
कमबख्त मौत भी नसीब न हुई  उम्र यही कोई 75 साल होगी, नाम बंसीलाल। उनका चेहरा ज़माने भर का बोझ उठाने की तकलीफ बयां कर रहा है. पिछले तीन सालों से अपना डेरा-डकोला लेकर सड़क पर बसर कर रहे हैं, खुद नहीं आए, बेटे ने घर से निकाल दिया। वज़ह ये थी कि तीन साल पहले पैरालिसिस के अटैक से शरीर के एक हिस्सा निष्प्राण हो गया. रेलवे में हेल्पर की नौकरी छूटी और इधर बेटे ने घर निकाला दे दिया। बंसीलाल के ऊपर मानो एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. कुछ नहीं सूझा तो ज़हर खाकर जिंदगी ख़त्म करने की कोशिश की, बच गए. कुछ दिन भटकने के बाद एक दिन फिर आंख में पट्टी बांधकर शिप्रा में कूद गए. यहां भी जिंदगी ने धोखा दिया और बंसीलाल बच निकले। कहने लगे बड़े जतन किए, लेकिन कमबख्त मौत भी नसीब न हुई. शायद उसे भी ग़रीबी पसंद नहीं है। इसे वक़्त की रवानी कहिए या यथास्थिति की समझ. तीन साल बाद बंसीलाल बंसी भगत हो गए हैं. उन्होंने अपना अड्डा अस्पताल के बाहर जमाया है. वहां एक मंदिर है, बंसी भजन करते हैं. कोई दुखी, बेसहारा, निराश आए तो उसे सलाह भी देते हैं. परंतु पेट अब भी मांगकर ही भर पाते हैं. सोचने लगा, हमने हर व्यक्ति को उसका प...