कठिन है मेरे लिए
















जिंदगी की डायरी
और उसके कोरे पन्ने
उनमे बिखरी धुंध
जो छंटने का नाम ही नहीं ले रही
बहुत हो गया
अब उसे धो-पोंछकर
साफ कर देना चाहता हूं
ताकि लिख सकूं
नई इबारतें
इबारतें आंसू बहाते प्रेम की नहीं
उस प्रेम की
जिसकी ध्वनि-तरंगों में
समाहित हो जाए
ये धरती और सारा आसमान
पहाड़-नदियां-झरने
और वो सब कुछ
जिसे पाना सामान्य मनुष्य के बतौर
कठिन है मेरे लिए.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुम्हारे होने न होने के बीच